रांची, मई 18 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू मंडा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी ऐतिहासिक मंडा मेला के आयोजन की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। मुरहू का मंडा मेला आसपास के क्षेत्रों में महाशिव उपासना और पारंपरिक आस्था के बड़े पर्व के रूप में जाना जाता है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समिति द्वारा मेले को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने बताया कि 28 मई को उत्तरी लोटन सेवा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 29 मई को नगर भ्रमण, 30 मई को धुवांसी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पेनादा में तेल हल्दिया के साथ तीन दिवसीय चड़क मेला संपन्न वहीं 31 मई की रात्रि भव्य छउ नृत्य का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज के कलाकार भाग लेंगे। इसके ब...