रांची, फरवरी 12 -- मुरहू, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु मंदिर, कोड़ाकेल में एकल विद्यालय मुरहू संच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संच से जुड़े आचार्यों को उपहार स्वरूप वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष डॉ. डीएन तिवारी ने कहा कि एकल विद्यालय शिक्षा व संस्कार के साथ ग्रामोत्थान के कार्यक्रम भी चला रहा है। ग्रामीणों को कृषि प्रशिक्षण, गोपालन, मधुपालन, मशरूम उत्पादन, पौधारोपण व शाक-सब्जी खेती की जानकारी दी जा रही है। बैठक में सविता देवी, ओमपति देवी, सोमा मुंडा, ध्रुवेंद्र भास्कर सहित कई आचार्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...