रांची, फरवरी 28 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में इन दिनों अनियमित विद्युत आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं। केबल बिछाने का कार्य कर रही निजी कंपनी पर लापरवाही का आरोप है। देर शाम बिजली बहाल होते ही कई जगह तार जलने और आग लगने की स्थिति बन रही है। हाई वोल्टेज से उपकरण खराब होने का खतरा है। बैंक मोड़, गोड़ाटोली रोड सहित कई इलाकों में बिजली गुल है। बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स और बैंक ऑफ इंडिया शाखा भी प्रभावित हैं। कांग्रेसी नेता नंदलाल महतो ने विभागीय निगरानी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...