रांची, सितम्बर 4 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के सरकारी विद्यालय इन दिनों शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। प्रखंड में कुल 137 सरकारी विद्यालय हैं, जहां करीब 300 शिक्षकों के जिम्मे विद्यार्थियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी है। शिक्षकों की कमी के कारण कई विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। वहीं, प्रखंड के किसी भी विद्यालय में नियमित प्रधानाध्यापक पदस्थापित नहीं हैं। सभी विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापकों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। प्रखंड के अपग्रेड किए गए हाई स्कूलों में अब तक विषयवार विशेषज्ञ शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति नहीं हो सकी है। इसके कारण कई विद्यालयों में एक विषय के शिक्षक को अन्य विषयों की पढ़ाई भी करानी पड़ रही है। इससे विद्यार्थियों को विषयवार शिक्षा प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होन...