मुरहू के छाता गांव में बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रांची, जून 6 -- खूंटी, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाल कल्याण संघ एवं अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के संयुक्त तत्वावधान में मुरहू प्रखंड के छाता गांव में पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना था। इस दौरान बच्चों ने चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेकर पर्यावरण बचाने के लिए अपने विचारों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड के निदेशक विजय कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए स्वच्छ पर्यावरण आवश्यक है। निदेशक विजय कुमार ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.