मुरहू की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुदीप
रांची, मार्च 30 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा के झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने मुरहू की हालिया घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम अपनी ऊर्जा आपस में संघर्ष करने में व्यर्थ कर रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा की धरती खूंटी आंदोलन की धरती है। यहां की सबसे बड़ी पहचान सामाजिक समरसता की रही है। यहां के हिंदू, मुस्लिम, सरना, ईसाई सदियों से आपसी भाईचारे के साथ रहते आए हैं और सभी मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी असली लड़ाई जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लड़नी है और अशिक्षा, बेरोजगारी व गरीबी जैसी चुनौतियों से मुकाबला करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। पत्थरबाजी और आपसी टकराव न केवल हमारी शक्ति को कमजोर करती है, बल्कि समाज में वैमनस्यता भी फैलाती है।सुदीप गुड़िया ने रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.