चक्रधरपुर, मार्च 19 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुलकेड़ा पंचायत के मुरहातु गांव में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मुरहातु गांव निवासी स्व. चुईड़ा सिंह जोंको के पुत्र विजय सिंह जोंको (55) मंगलवार की शाम गांव स्थित जाहिरा तालाब में नहाने के लिए गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में उसका शव पानी में तैरता देखा। वहीं ग्रामीणों ने पानी से अधेड़ को निकाला, जिसमें उसे मृत पाया। घटना की सूचना तत्काल चक्रधरपुर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्ट...