हाथरस, मई 30 -- मुरसान में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान -(A) मुरसान। नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसको लेकर नगर पंचायत कर्मचारी और व्यापारियों के बीच में जमकर नोकझोंक हुई। आज कस्बा मुरसान में नगर पंचायत कर्मचारी और अधिकारी मुरसान में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। इस समय मौजूद व्यापारियों और नगर पंचायत कर्मचारी के बीच जमकर कहासुनी हुई. मुरसान नगर पंचायत में लगातार अतिक्रमण को लेकर शिकायत की जा रही थी.जिसको लेकर आज अधिकारियों के द्वारा एक अभियान चलाया गया. वहीं व्यापारियों ने नगर पंचायत के अधिकारियों से कुछ दिन का समय मांग कर अपनी बात रखने का समय मांगा है. अभियान को लेकर मुरसान में दुकानदारों के बीच खलबली मच गई.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...