हाथरस, मार्च 22 -- कस्बा मुरसान क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक राजमिस्त्री की मथुरा क्षेत्र के एक गांव में लेंटर खोलते समय नीचे दबकर मौत हो गई! राजमिस्त्री की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिवार के लोग राजमिस्त्री के शव को लेने के लिए मथुरा क्षेत्र के गांव के लिए रवाना हो गए। मुरसान क्षेत्र के गाँव खुटीपुरी के सोनवीर सिंह पुत्र विकीराम मथुरा क्षेत्र के गांव जावरा थाना माट में राजमेस्त्री का काम कर रहे थे। वहीं रविवार को समय करीब ग्यारह बजे राजमिस्त्री सोनबीर सिंह छत के नीचे लेंटर को खोल रहे थे। लैंटर खोलते समय अचानक लैंटर पूरी तरह गिर गया!और उस के नीचे वह दब गए! उसी दौरान सोनवीर सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सोनवीर सिंह की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग जाबरा गांव के लिए रवाना हो गए! सोनवीर सिंह राजमिस्त्...