मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर। हरिसभा चौक स्थित श्री मुरली मनोहर राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार की शाम फूलों से होली खेली गई। प्रधान पुजारी पंडित रवि झा ने बताया कि मौके पर भगवान का महाशृंगार किया गया। विभिन्न प्रकार के फल, फूल, मिष्ठान, मेवा, पंचमेवा सुगंधित पान, लौंग, इलाइची, इत्र, गुलाबजल भगवान को अर्पित किए गए। आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...