उरई, जून 13 -- जालौन। संवाददाता नगर के ऐतिहासिक मुरलीमनोहर तालाब का शुक्रवार की शाम को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब परिसर, वहां स्थापित ओपन जिम, जर्जर बिजली के खंभों, बच्चों के झूलों समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। कई स्थानों पर खामियां पाए जाने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय जेई पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने पक्का तालाब क्षेत्र का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएंनिरीक्षण के दौरान एसडीएम की कार्रवाई निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। उन्होंने संबंधित ठेकेदार और जेई को मौके पर साथ लेकर कमियों को दिखाया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों स...