मुरलीनगर को हराकर पट्टियां की टीम ने जीता मैच
मैनपुरी, जून 7 -- भोगांव। आलीपुर क्षेत्र के ग्राम अकबेलपुर में चल रहे वीरांगना अवंतीबाई क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पट्टियां और मुरलीनगर के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें पट्टियां की टीम ने मुरलीनगर को एकतरफा मैच में 39 रनों से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पट्टियां की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 121 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरलीनगर की टीम मात्र 82 रनों पर ही सिमट गई। मुख्य अतिथि राजवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन के लिए सत्यम को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा। इस दौरान उपेंद्र सिंह, महेश सिंह, वीरेश कुमार, मुनीश, अतुल राजपूत, रोहित, पवन, शेखर, प्रीतम, चमन, अंकुर, हिमांशू, तेजवीर, रजत, कमल, गगन, रितिक, सुशांत, मयंक आदि मौजूद रहे।
पुलिस की कार्रवाई गलत ट्रांसफर हुए पांच हजार रुपये वापस कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.