दुमका, मार्च 8 -- जामा। थाना क्षेत्र की पलासी पंचायत अंतर्गत मुरलीचक गांव में सोलर आधारित सूक्ष्म सिंचाई योजना से जुड़ा मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुरलीचक वाटर यूजर ग्रुप के अध्यक्ष सह गांव निवासी रोहित कोटवार ने जामा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार मुरलीचक गांव में जेएसएलपीएस के माध्यम से झारखंड सरकार की सोलर आधारित सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत सोलर जलापूर्ति प्रणाली स्थापित की गई है। योजना के अंतर्गत लगभग 15 सोलर पैनल, रेमसन कंपनी का पंप तथा शक्ति कंपनी का 5 एचपी वीएफडी मोटर लगाया गया था। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि शनिवार 7 मार्च की सुबह जब ग्रामीण मोटर स्थल पर पहुंचे तो देखा कि मोटर एवं अन्य समाग्री अपनी जगह से गायब है। अज्ञात चोरों द्वारा मोटर खोलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.