मधेपुरा, अप्रैल 12 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। मुरलीगंज स्टेशन से पहले एसएच-91 रेलवे ढाला के पास शनिवार को करीब चार बजे सहरसा से पूर्णिया की ओर जा रही जनहित एक्सप्रेस से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग घायल की मदद करने के बजाय फोटो और वीडियो बनाने में लगे रहे। इसी दौरान एक पत्रकार मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए तत्काल पुलिस व एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। घायल युवक को आनन-फानन में मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक का दाहिना हाथ कट चुका है और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉ मुकेश कुमार पांडे और डॉ राजेश कु...