पलामू, फरवरी 23 -- पंडवा। पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र के मुरमा पंचायत के भुसरा निवासी रामवृक्ष भुईया का 30 वर्षीय पुत्र धनंजय भुईयां की मौत जहर खाने से हो गई। थाना प्रभारी अंचित कुमार ने कहा कि जानकारी मिली है। धनंजय ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजन को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...