मुरकुंडा में 8को होगी मनी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट
गुमला, फरवरी 24 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा पंचायत में पार्वती देवी मेमोरियल के तत्वावधान में सातवीं एक दिवसीय मनी प्राइज हॉकी प्रतियोगिता 2026 का आयोजन आठ मार्च को सुबह 9 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता नया बाजार टांड़ कोटेगसेय मुरकुंडा खेल मैदान में होगी। आयोजन समिति के अनुसार 16 टीमों को शामिल किया जाएगा। इच्छुक टीमें छह मार्च तक नामांकन करा सकती हैं। एंट्री पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। सहयोग राशि 2500 रुपये निर्धारित है। जिसमें एक हजार रुपये अग्रिम देना अनिवार्य होगा। विजेता को 15 हजार, उपविजेता को 10 हजार, तृतीय व चतुर्थ को पांच-पांच हजार रुपये पुरस्कार मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.