प्रयागराज, सितम्बर 20 -- प्रयागराज। लखनऊ में चल रहे कार्यों के कारण मुंबई सेंट्रल-मऊ विशेष ट्रेन बदले मार्ग से सूबेदारगंज होकर चलेगी, जबकि उधना-हसनपुर विशेष ट्रेन प्रयागराज छिवकी होकर चलेगी। इससे मुंबई, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। गाड़ी संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल-मऊ विशेष ट्रेन बुधवार को चलेगी। अक्टूबर में यह ट्रेन सात, 14, 21 और 28 तारीख तथा नवंबर में चार, 11, 18 और 25 तारीख को संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09184 मऊ-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन शुक्रवार को चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...