हजारीबाग, अगस्त 27 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ प्रखंड अंतर्गत बरांय पंचायत के एक प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत हो गई। वे मुंबई में रहकर टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को मृतक का शव पैतृक गांव पहुंचा। बताया जाता है कि गुलचंद पासवान (56) पिता स्व. बंधु पासवान सोमवार की सुबह अपनी टैक्सी लेकर निकले थे। कुछ ही दूर जाने के बाद उन्हें शौच लगी। वे एक शौचालय में शौच के लिए गए। काफी देर बाद शौचालय से नहीं निकलने पर लोगों ने खोजबीन किया तो उन्हें शौचालय में मृत हालात में पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के अन्य प्रवासी श्रमिकों की मदद से मुंबई के केईएम हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।उन यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पानी भरे गड़्ढे में डूबने से मजदूर की मौत सभी के सहयोग से बुधवार को मृतक का शव पैतृक गां...