बागपत, मार्च 31 -- खेकड़ा। मुम्बई में आयोजित एक सम्मान समारोह में खेकड़ा बेटी हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनेक फिल्मी हस्तियां शामिल हुई। गीत बावन गज का दामण फेम खेकड़ा की बेटी रेणुका पंवार अपनी गायकी और हुनर से नित नए आयाम हासिल कर रही है। बीती शाम मुम्बई में आयोजित युनिवर्सल इंडिया अवार्ड में रेणुका का चयन उभरती लोक गीत गायिका के रूप में हुआ। हरियाणवी गायकी में बेहतर काम करने के लिए रेणुका का इस कैटेगरी में चयन किया गया। उनको ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मुम्बई के होटल सहारा स्टार के ऑडिटोरयम में आयोजित सम्मान समारोह में उदित नारायण, अनूप जलोटा समेत अनेक बॉलीवुड कलाकार शामिल हुए। रेणुका की उपलब्धि पर कस्बे में हर्ष का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...