प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। घने कोहरे के कारण बुधवार को भी रेल, बस और हवाई यात्रा करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की घंटों देरी से नाराज यात्रियों ने प्रयागराज मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को ट्रेनों की लोकेशन की फोटो भेजकर सोशल मीडिया व हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। हमसफर एक्सप्रेस के यात्री प्रदीप कुमार पाल ने कहा कि जब 2000 रुपये का टिकट खरीदा है तो पांच घंटे की देरी क्यों झेलनी पड़े। इसी तरह अन्य यात्रियों ने ट्रेनों के संचालन पर सवाल उठाया। नई दिल्ली से सूबेदारगंज आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस 3:30 घंटे देरी से पहुंची, जबकि प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली यही ट्रेन एक घंटा लेट रही। नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर 4:30 घंटे देरी से प्रयागराज जंक्शन पर आई। सबसे अधिक प्रभावित पूर्वा एक्सप्रेस रही, जो द...