प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट पर बुधवार को मुम्बई और दिल्ली की फ्लाइटों में देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासतौर पर इंडिगो की मुम्बई की फ्लाइट लगातार लेट होने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से पहले पहुंची और 12:55 बजे की जगह 12:47 बजे ही उड़ान भर गई। इसके बाद मुम्बई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट, जो दोपहर एक बजे प्रयागराज पहुंचनी थी, करीब एक घंटे की देरी से दो बजे पहुंची। इसके चलते मुम्बई के लिए जाने वाली फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय 1:30 बजे के बजाय दोपहर 2:55 बजे उड़ान भर सकी। इसी तरह दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी तय समय दोपहर 2:30 बजे के बजाय आधे घंटे की देरी से तीन बजे प्रयागराज पहुंची। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.