शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में चल रही मुमुक्षु क्रिकेट लीग के चौथे दिन खेल का उत्साह चरम पर रहा। दिन का मुकाबला कॉलेज की साइंस-11 और यूथ-11 के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों को शुरुआत से अंत तक रोमांच से जोड़े रखा। टॉस जीतकर यूथ-11 ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 15.4 ओवर में 156 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में साइंस-11 टीम ने भी जोरदार प्रयास किया, लेकिन यूथ-11 की गेंदबाजी के सामने उनकी पारी 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 119 रन पर सिमट गई। इस तरह मुकाबला यूथ-11 के नाम रहा। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा ने दर्शकों को बांधे रखा। मुकाबले में वरुण कुमार सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन खास चर्चा में रहा। उन्होंने मात्र 26 गेंदों पर 57 रन की आतिशी पारी खेली और गेंदबाजी में 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.