सहारनपुर, दिसम्बर 10 -- शादी-ब्याह व बेटा होने सहित खुशी पर पंचायत ने किन्नरों की मनमानी पर अंकुश लगाते हुए 1100 रुपये नेग देने पर सहमति बनी। गांव कमहेड़ा के बाद दूसरे गांव मुबारिकपुर में पुलिस को बुलाने का निर्णय लिया गया। प्रधान गोपाल सैनी के नेतृत्व में हुई पंचायत में किन्नरों के मनमानी रोकने का निर्णय लिया गया। उप ब्लाक प्रमुख महिपाल सैनी ने कहा कि खुशियों के मौके पर नेग देना शुभ है। हर व्यक्ति नेग देता है। मा. विजयपाल सैनी, जगपाल सैनी, बबलू पिंटू सतीश, इंद्र सैनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...