इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इकदिल। विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत भूलपुर के मजरा मुबारकपुर में स्वच्छता अभियान के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गाँव की मुख्य गलियों में नालियां पूरी तरह चोक होने से जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। रास्तों पर जमा गंदा पानी राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सफाई न होने के कारण नालियां मलबे से अटी पड़ी हैं। ठहरे पानी की दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है और क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।मामला साफ-सफाई से जुड़ा है। इसकी तत्काल जांच कराकर जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।" बृजबिहारी त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.