आजमगढ़, जून 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर कस्बा के रोडवेज के पास रविवार सुबह ट्रक के टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। वह बेटी के घर आया था। वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया पोखरा निवासी 60 वर्षीय रमेश की बेटी कल्पी की शादी मुबारकपुर कस्बा के रोडवेज के पास गोला बाजार में हुई है। रमेश तीन दिन पूर्व अपनी बेटी के घर आए थे। रविवार सुबह चाय लेकर बेटी के घर जा रहे थे। इस दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध को घायलावस्था में बेटी के ससुराल के लोग मुबारकपुर सीएचसी पर लेकर गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल पंप संचालक ने दम तोड़ा जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रमेश के आठ बेटे, दो बेटी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...