संभल, अप्रैल 16 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में सरकारी भूमि को खाली कराने के लिए पैमाईश के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की गुहार लगाई। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने टीम गठित की। पुलिस बल की मौजूदगी में मदरसा मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराएगी। मुबारकपुर बंद गांव में खाद के गड्ढे और खेल मैदान की जमीन पर बने मदरसा और मस्जिद की 28 मार्च को हुई पैमाइश के बाद ग्रामीण खुद ही निर्माण हटाने लगे। हालांकि संसाधनों की कमी के चलते काम में दिक्कत आ रही थी। इसको लेकर 9 अप्रैल को नुसरत अली, हाजी भूरे समेत अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम निधि पटेल को प्रार्थना पत्र देकर मजदूर और जेसीबी उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- सरकारी भूमि में बने धार्मिक स्थल हटाने को अंतिम नोटिस उन्होंने बताया कि बिना मद...