संभल, अप्रैल 2 -- असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में खेल मैदान और खाद के गड्ढ़ों पर मदरसा-मस्जिद और दुकानें बनी हैं। राजस्व विभाग की टीम द्वारा पैमाईश के बाद बुधवार को ग्रामीणों ने खुद ही दुकानों और मदरसा को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। मस्जिद तोड़ने का काम अभी शुरू नहीं किया गया है। शाम तक करीब पांच दुकानों को तोड़ दिया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर तहसीलदार धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम ने 28 मार्च को गांव मुबारकपुर बंद में पहुंचकर गाटा संख्या 630 (0.126 हेक्टेयर) और 623 (0.112 हेक्टेयर) की पैमाइश की थी। राजस्व अभिलेखों में दर्ज यह भूमि खाद के गड्ढों और खेल मैदान के रूप में चिन्हित थी, लेकिन निरीक्षण के दौरान यहां मदरसा, मस्जिद, कुछ दुकानें और अन्य निर्माण पाए गए, जिन्हें अवैध माना गया। पैमा...