संभल, अप्रैल 4 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में ग्राम समाज की भूमि पर बने अवैध मदरसा, मस्जिद और दुकानों के हटाए जा रहे कार्य का शनिवार को तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने फरवरी माह में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिंया से शिकायत की थी कि गांव के खेल के मैदान और खाद के गड्ढों की भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तहसीलदार धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम ने 28 मार्च को गाटा संख्या 630 (0.126 हेक्टेयर) और 623 (0.112 हेक्टेयर) की पैमाइश की थी। जांच में सामने आया कि उक्त भूमि राजस्व अभिलेखों में खेल का मैदान और खाद के गड्ढों के रूप में दर्ज है, लेकिन मौके पर मदरसा,...