संभल, अप्रैल 9 -- असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में बुधवार को अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई ठप रही। इससे ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति है। गांव में खेल के मैदान और खाद के गड्ढों की भूमि पर मदरसा, मस्जिद, दुकानें और कुछ मकानों के निर्माण का मामला सामने आया था। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिंया के निर्देश पर राजस्व विभाग ने जांच की। बीते शनिवार को तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्वयं अवैध निर्माण हटाने की पहल कर रहे ग्रामीणों की सराहना की थी। रविवार को बुलडोजर चलने से मदरसा और दुकानें करीब 80 प्रतिशत तक तोड़ दी गईं, लेकिन मस्जिद पर कार्रवाई अधूरी रह गई। जेसीबी संचालक इसरार अहमद (हीरापुर निवासी) ने बताया कि मस्जिद की मीनार ऊंची होने के का...