बिजनौर, मार्च 16 -- स्योहारा। थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर उर्फ गढ़ी में बीती रात बिजली का एक खंभा गिरकर टूट गया, जिससे गांव में जाने वाला मुख्य रास्ता बाधित हो गया और बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई। खंभा रास्ते पर ही टिका होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रात में किसी समय बिजली का खंभा अचानक गिर गया और सड़क पर ही आकर अटक गया। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो रास्ते में खंभा पड़ा देखकर हैरान रह गए। इसके चलते गांव के लोगों को खेतों और बाजार जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।खंभा गिरने से गांव की बिजली सप्लाई भी बंद हो गई है, जिससे लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग को इस समस्या की सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.