मुबारकपुर, लालगंज क्षेत्र में तेज आंधी संग झमाझम बारिश
आजमगढ़, जून 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार दोपहर बाद जिले में मौसम ने करवट ली। शाम के समय लालगंज और मुबारकपुर क्षेत्र में तेज आंधी के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिरने और विद्युत तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शहर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। बीते एक सप्ताह से जिले में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। शुक्रवार भोर में आई आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया था, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि इसके बाद तेज धूप निकलने से तापमान फिर बढ़ गया और लोग गर्मी से परेशान रहे। रविवार से ही आसमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.