लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता आईएएस व पीसीएस बनने का सपना देख रहे युवाओं के पास मुफ्त आवासीय कोचिंग में पढ़ने का अच्छा अवसर है। समाज कल्याण विभाग के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्रों पर आईएएस व पीसीएस की तैयारी करने के लिए 18 मई से लेकर 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा सकेंगे। पांच जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए आठ आवासीय निश्शुल्क आईएएस व पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश लिया जाएगा। वेबसाइट www.socialwelfareup.upsdc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 28 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होगा और नया शैक्षिणिक सत्र एक अगस्त से शुरू होगा। यह भी पढ़ें- फ्री में करें IAS-PCS की तैयारी! समाज कल्याण विभाग क...