मुफ्त शिक्षा से फतेहपुर के सैकड़ों युवाओं ने गढ़ी सफलता की मिसाल
गया, जून 14 -- प्रखंड के रंगूनगर में आयोजित सम्मान समारोह में सिपाही भर्ती परीक्षा और अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गुरुकुल संस्थापक नरेश भारती ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 200 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित हो चुके हैं। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। समारोह में अभिभावकों और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.