सहारनपुर, जुलाई 9 -- सहारनपुर। खानआलमपुरा के एक राशन डीलर पर मुफ्त राशन वितरण में मनमानी और कार्डधारकों से बदसलूकी का आरोप लगने के बाद मामला गरमा गया है। डीलर की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में राशन लेने पहुंची महिला कार्डधारक के साथ राशन डीलर अभ्रदता करता हुआ नजर आ रहा है। कार्डधारकों का आरोप है कि प्रति यूनिट एक किलो तक राशन की अवैध कटौती की जा रही है, जिससे सरकार की मुफ्त राशन योजना पर पलीता लगाया जा रहा है। कार्डधारकों ने यह भी आरोप लगाया कि राशन लेने आने वालों पर सर्फ और साबुन खरीदने का भी दबाव बनाया जाता है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। कार्डधारकों का कहना है कि राशन डीलर उन्हे...