नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दल वोटरों को साधने के लिए लुभावने वादों और योजनाओं के नए-नए मॉडल तैयार करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा राजनीतिक कार्ड खेला है। भाजपा सरकार की सबसे लोकप्रिय और गेम-चेंजर मानी जाने वाली 'मुफ्त राशन योजना' की काट ढूंढते हुए सपा प्रमुख ने इसी योजना के ढांचे (छांव) का इस्तेमाल कर अपना नया दांव चला है। सपा ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार बनने पर मुफ्त राशन के साथ प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त सरसों का तेल भी दिया जाएगा। अभी तक सरकार की तरफ से गेहूं और चावल के साथ बीच-बीच में चीनी दी जाती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अखिलेश यादव का यह कदम भाजपा की ही स्थापित योजना में एक तरह का 'टॉप-अप' ज...