उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव, संवाददाता। पात्र लाभार्थियों को शासन से मिलने वाले नि:शुल्क राशन के साथ साबुन, कपड़े धोने का पाउडर आदि खरीदने का दबाव डाला जा रहा है। एक लाभार्थी ने इसकी शिकायत डीएम से की है। बीघापुर तहसील क्षेत्र के अकवारा गांव निवासी शिवम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत बाजपेई खेड़ा में कोटा है। वहां लाभार्थियों को राशन देते समय एक किलो कपड़े धोने का पाउडर, एक डिब्बी हींग, दस वाला सब्जी मसाला पैकेट सहित अन्य वस्तुएं 100 रुपये लेकर जबरन थोपती हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया और कहा कि सरकारी राशन सबको समान रूप से मिलना चाहिए, तो कोटेदार पुत्र ने ने गालीगलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। सामान न लेने पर राशन न देने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत 1076 हेल्पलाइन पर दर्ज कराई। 23 फरवरी को तहसील बीघापुर के सक्षम अधिकारी ने बिना पूछताछ ...