मधुबनी, फरवरी 24 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां और महिलाएं कचिया छोड़ कूची चलाना सीख रही है। कूची के जरिए कैनवास और दीवारों पर रंग भरकर अपने लिए रोजगार का भी सृजन कर रही है। ऐसा जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड के जिरौल गांव में मिथिला पेंटिंग आर्टिस्ट खुशबू चौधरी द्वारा नि: शुल्क सिखाई जा रही मिथिला पेटिंग के कारण संभव हो रहा है। खुशबू शिक्षित और अशिक्षित लड़कियों व महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है। अपने घर पर वह मिथिला पेंटिंग की मुफ्त शिक्षा बांटकर हुनरमंद बना रही है। वस्त्र परिधान हो या दीवार चित्रण उस पर मिथिला पेटिंग का रंग किस तरह से भरा जाय उसे सिखाने के साथ-साथ उससे कमाई किस तरह किया जाय उसे भी बताती है। अप्रैल 2023 में खुशबू ने गांव की पांच लड़कियों को नि:शुल्क मिथिला पेंटिंग सिखाना शुरू किय...