नई दिल्ली, मई 26 -- समय की कमी है और घर बैठे फटाफट मूड फ्रेश करना है तो आपके लिए कुछ शॉर्ट फिल्मों के सजेशंस हैं। इनमें से ज्यादातर आप मुफ्त में यूट्यूब पर देख सकते हैं। यहां अलग-अलग जॉनर की 7 फिल्में हैं। इनके सब्जेक्ट ऐसे हैं कि आपके दिलोदिमाग पर गहरा असर छोड़ेंगे। इनमें साइकोलॉजिकल थ्रिलर से लेकर एक घरेलू महिला तक की डीप कहानियों पर आधारित शॉर्ट मूवीज हैं।स्टेशन मास्टर फूल कुमार यह फूल कुमार नाम के एक स्टेशन मास्टर की कहानी है। वह एक बेहद छोटे, सुनसान और दूर-दराज के रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर का काम करता है। इस स्टेशन पर ज्यादा ट्रेनें नहीं रुकतीं। फूल कुमार बोर होता रहता है। फिर वहां एक लड़की आती है...इसके बाद की कहानी आप खुद देखेंगे तब मजा आएगा। घर की मुर्गी यह शॉर्ट फिल्म आप 15 मिनट में निपटा सकते हैं। यह एक गृहणी सीमा की कहानी ह...