लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। किसानों के निजी नलकूपों के लिए दी जा रही मुफ्त बिजली योजना में छूटे किसानों के मसले पर विधान सभा में बुधवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा दिए गए बयान का राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने स्वागत किया है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि मंत्री के बयान के बाद पावर कॉरपोरेशन को चाहिए कि मुफ्त बिजली योजना में किसानों को शामिल करने के लिए शर्तों को व्यावहारिक बनाया जाए। योजना का लाभ पाने से पांच लाख किसान वंचित हैं। अवधेश ने कहा कि मंत्री ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे बिजली बिल की मांग नहीं की जा रही है। किसानों से जल्दी पंजीकरण करवाने की अपील की गई है। यह सकारात्मक पहल है। जब सरकार की मंशा सभी किसानों को लाभ देने की है तो पावर कॉरपोरेशन को ...