कटिहार, मई 9 -- कटिहार निज संवाददाता लायंस क्लब द्वारा आदर्श आवासीय मध्य विद्यालय सादपुर रजवाड़ा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने बताया कि शिविर में स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों के नेत्र की जांच की गई। पीआरओ प्रिया गुप्ता ने बताया कि शिविर में 200 से अधिक बच्चों और अभिभावकों की आंखों की जांच की गई। चिन्हित मोतियाबिंद पाए जाने वाले 12 मरीज का ऑपरेशन भी कटिहार लायंस हॉस्पिटल में निःशुल्क किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 40 पौधे लगाए गए। बताया कि भूजल का संरक्षण और वनीकरण के लिए जरूरी है कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों की आंखों का परीक्षण कराया प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन हंसू डालमिया ने कहा कि हर साल अलग-अलग मौके पर संस्था द्वारा पौधे लगाए जाते हैं। लोगों ...