बरेली, जुलाई 19 -- बरेली। आर्थिक तंगी अब प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने के सपनों में बाधा नहीं बनेगी। इसी सोच को साकार करते हुए दरगाह आला हजरत से संबद्ध आला हजरत ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसायटी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सोसायटी की ओर से जनकपुरी स्थित डेल्टा क्लासेस में संचालित निशुल्क नीट कोचिंग कार्यक्रम से इस वर्ष सात विद्यार्थियों ने नीट यूजी-2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें कई छात्रों का सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लगभग तय माना जा रहा है। सोसायती ने इस वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 200 मेधावी विद्यार्थियों को पूरी तरह निशुल्क कोचिंग, टेस्ट सीरीज, व्यक्तिगत काउंसलिंग और विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। गुणवत्तापूर्ण तैयारी का ही परिणाम रहा कि कई छात्रों ने उत्कृष...