मुफ्त कैंसर जांच शिविर कल
गढ़वा, जून 26 -- गढ़वा। चिनिया रोड स्थित परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में 28 जून को मुफ्त कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर में रांची के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमार सौरभ मरीजों की जांच करेंगे। वह झारखंड कैंसर सेंटर रांची में कंसल्टेंट कैंसर स्पेशलिस्ट हैं। उनके साथ परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. जेपी सिंह और कंसल्टेंट लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह भी उपस्थित रहेंगे। परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के निदेशक ने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की शुरुआती पहचान बेहद जरूरी है। समय पर जांच से इलाज आसान हो जाता है। इसलिए क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वह इस अवसर का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.