रांची, जून 20 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 90 दिनी विधिक जागरुकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को डालसा की ओर से प्रखंड के बीसा पंचायत में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिप्टी एलएडीसी कविता कुमारी खाती ने कहा कि मुफ्त कानूनी सहायता के माध्यम से समाज के गरीब, कमजोर और वंचित वर्गों के लोग सशक्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों को न्याय से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को न्यायालयीन मामलों में सरकारी वकील की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। यह भी पढ़ें- महेशपुर प्रखंड के सभागार में लोगों दी गई कानून की जा...