अयोध्या, अप्रैल 24 -- कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौ‌द्योगिक विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा क्लीनिकल कॉपलेक्स द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में मुफ्त श्वान एंडी रैबीज टीकाकरण, डीवार्मिंग एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शनिवार को कुमारगंज बाजार स्थित बारात घर आलू मंडी में लगाया जाएगा। पशु चिकित्सा क्लीनिकल कॉपलेक्स के विभागाध्यक्ष डा. सोनू जायसवाल ने बताया कि यह टीका मुफ्त में लगाया जाएगा। आस- पास के लोग कुत्तों को टीका लगवाने के लिए इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। शिविर के दौरान कुत्तों के उपचार एवं कीड़े की दवा की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...