नई दिल्ली, जुलाई 10 -- CM Samrat Choudhary News: बिहार में एक करोड़ नये राशन कार्ड बनाये जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभियान चलाकर इस लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। उन्होंने विभाग की सभी योजनाओं के लाभार्थियों का अद्यतन डेटाबेस तैयार करने तथा यह समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सभी लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की। एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने पर केंद्रीय मंत्री ने भी अपनी सहमति दी। इस फैसले से राज्य के एक करोड़ नए परिवारों को खाद्य सुरक्षा का कवर मिल जाएगा। यह भी पढ़ें- बिहार में ...