मुफ्ती महबूब अली कादरी की सेवाओं पर सेमिनार
रामपुर, अगस्त 9 -- रामपुर। मदरसा जामे उलूम फुरकानिया मस्तान गंज में रविवार को हजरत मुफ़्ती मौलाना महबूब अली साहब कादरी की इल्मी व मिल्ली सेवाओं पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित हुआ। शुभारंभ कारी फरहत सुल्तान की तिलावते-कलाम-ए-पाक व कारी काशान खां की नात से हुआ। कार्यक्रम में मौलाना नासिर खां, मुफ़्ती मकसूद, मुकर्रम रजा खां, मास्टर इसरार, डॉ. हसन जफर, मौलवी असलम जावेद कासमी, डॉ. उबैद इकबाल आसिम सहित अन्य वक्ताओं ने मुफ़्ती साहब की इल्मी, शैक्षिक, सामाजिक व दीनी सेवाओं को याद करते हुए ख़िराजे-अकीदत पेश किया। डॉ. अजहर इनायती, डॉ. जावेद नसीमी व डॉ. फरीद शम्सी ने मनज़ूम कलाम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर फतावा मुफ़्ती आजम रामपुर और डॉ. जफर अली अंजुम की मिस्र की अदबी तहरीकात पुस्तकों का विमोचन किया गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: उर्स मुबारक: हजरत मखदूम शाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.