सहारनपुर, अप्रैल 12 -- देवबंद, संवाददाता। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले मस्जिद के मुफ्ती को शनिवार को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को एटीएस ने पकड़ा था और कोतवाली देवबंद में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं, एटीएस ने एक छात्र को भी हिरासत में लिया था, जिसे गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ की गई। एटीएस ने छात्र को क्लीन चिट देते हुए छोड़ दिया। देवबंद एटीएस ने राजकीय इंटर कॉलेज के पास से शुक्रवार को महानगर के नखासा बाजार निवासी मुफ्ती जाकिर को गिरफ्तार किया था। उस पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप था। आरोपी के पास से कई संदिग्ध नंबर भी मिले थे। एटीएस ने आरोपी को कोतवाली देवबंद पुलिस के हवाले कर दिया था, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया है। वहीं, अलीगढ़ में पढ़ाई करने व...