छपरा, फरवरी 21 -- छपरा, हमारे संवाददाता l मुफस्सिल थाना का विस्तृत निरीक्षण शनिवार की संध्या सीनियर एसपी विनीत कुमार ने किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की समग्र कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण तथा लंबित मामलों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। 305 कांडों की बारीकी से जांच कर अनुसंधान की प्रगति, गिरफ्तारी की स्थिति और लंबित मामलों के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीनियर एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित कांडों का त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान में गति लाने, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा वारंट एवं कुर्की के लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही साक्ष्य-आधारित, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच पर व...