मुफस्सिल : महिला ने लगाई फांसी
चाईबासा, जून 5 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत डिलियामरचा गांव निवासी 36 वर्षीय विपासा सोय ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार बुधवार को गांव में पर्व मनाया जा रहा था। रात में पूरा परिवार एक साथ भोजन करने के बाद सोने चला लगा। गुरुवार की सुबह जब घर के लोग जागे तो पाया कि विसापा नहीं उठी है। इसके बाद उसकी खोज की गई तो पाया कि वह दूसरे कमरे में फांसी लगा ली है। इसके बाद उसे तुरंत फांसी के फंदे से उतारा गया। ग्रामीण मुंडा द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। यह भी पढ़ें- खटाल संचालक ने लगाई फांसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.