चाईबासा, मई 29 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत करलाजोड़ी गांव निवासी 58 वर्षीय मनकी किंग कोंग पूर्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन के लगभग 10 बजे वे गांव के तालाब में नहाने के लिए गये थे। उसी दौरान गहरे पानी में चले गए और निकल नहीं पाए। तालाब में नहा रहे अन्य लोगों ने घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी। इसके बाद परिजन तालाब के पास पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। लेकिन किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। यह भी पढ़ें- तालाब में मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों में मचा कोहराम सूचना मिलते ही पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...